राहुल गांधी के साथ तस्वीर में कौन है? गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस का पलटवार
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक फोटो पोस्ट करते हुए राहुल गांधी से पूछा, "राहुल जी, यह फोटो किस जगह की है, कब की है और आपके साथ मौजूद ये लोग कौन हैं?" इस पर कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने जवाब दिया कि फोटो में दिख रही महिला और बच्चा राहुल गांधी के एक मित्र के परिवार के सदस्य हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके मित्र फोटो में नहीं हैं और वे सभी साथ में छुट्टी पर गए थे।