राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले पुणे के कॉलेज में हंगामा, ABVP और NSUI कार्यकर्ताओं में झड़प

शनिवार को राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के आयोजन से ठीक पहले, शुक्रवार रात पुणे की COEP टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में माहौल गरमा गया। यहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और नैशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के सदस्य आपस में उलझ गए। NSUI का आरोप है कि ABVP के कार्यकर्ताओं ने छात्राओं को डराया-धमकाया, उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया और उनके साथ मारपीट भी की।

by shortkt.com
19 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले पुणे के कॉलेज में हंगामा, ABVP और NSUI कार्यकर्ताओं में झड़प | ShortKT