राहुल गांधी की ब्रिटिश नागरिकता के दावे वाली याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की कथित दोहरी नागरिकता से जुड़ी याचिका को निरस्त कर दिया है। अदालत का कहना है कि याचिका दायर करने वाले अपने दावों के समर्थन में कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत करने में असमर्थ रहे। इस याचिका में दावा किया गया था कि राहुल गांधी भारत के नागरिक नहीं हैं, बल्कि उनके पास ब्रिटिश नागरिकता है।