लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा दिल्ली के एक थाने में दिए गए धरने पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने निशाना साधा है। नड्डा ने राहुल गांधी को 'कैमराजीवी' बताते हुए कहा कि वह 'वंदे मातरम' से जुड़े विवाद से लोगों का ध्यान हटाने के लिए यह सब नाटक कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि 20 जुलाई की घटना पर सुप्रीम कोर्ट पहले ही संज्ञान ले चुका है और मामले की जांच के लिए एक उच्च-स्तरीय समिति का गठन भी किया जा चुका है।