राहुल गांधी का दावा: पीएम मोदी की 'ईश्वरीय' छवि का गुब्बारा फूट गया है
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि देश में यह धारणा बनाई गई है कि गृह मंत्री अमित शाह 'हीरो' हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'भगवान' के समान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस छवि को बरकरार रखने के लिए हजारों करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन अब इस छवि का गुब्बारा पूरी तरह से फूट चुका है।