राष्ट्रपति भवन के गोल्फ कोर्स में परिचितों को प्रवेश दिलाने वाले IPS अधिकारी को पद से हटाया गया
राष्ट्रपति भवन में नियुक्त आईपीएस अफसर वीनू बंसल को उनके पद से हटाकर दिल्ली पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है। उन पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी और गलत व्यवहार करने के आरोप लगे हैं। खबरों के अनुसार, वीनू बंसल पर आरोप है कि उन्होंने अपने परिचितों को राष्ट्रपति भवन के गोल्फ कोर्स में एंट्री दिलाई और बिना किसी मंजूरी के अपने परिवार के एक सदस्य को एक समारोह में लेकर गए।