रायबरेली: बेटी की शादी के कुछ ही घंटों बाद पिता ने दी जान

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी बेटी का कन्यादान करने के चंद घंटों बाद ही आत्महत्या कर ली। उनका शव घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया। परिवार के सदस्यों का कहना है कि वे आर्थिक तंगी, शादी के कर्ज और अपनी बाकी दो बेटियों के विवाह को लेकर काफी तनाव में थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

by shortkt.com
4 hours ago
रायबरेली: बेटी की शादी के कुछ ही घंटों बाद पिता ने दी जान | ShortKT