रायपुर: ब्लू वाटर में तैरने की चुनौती जानलेवा बनी, युवक गहरे पानी में समाया
रायपुर के माना थाना इलाके के नकटी गांव में स्थित ब्लू वाटर खदान में तैरकर पार करने की शर्त लगाना 24 वर्षीय आदिल खान के लिए घातक साबित हुआ। वह गहरे पानी में डूब गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक को पानी में तैरते हुए देखा जा सकता है। गुरुवार सुबह से ही SDRF की टीम लापता युवक की खोजबीन में जुटी है।