राम रहीम को फिर मिली 21 दिन की फरलो, 10 साल में 17वीं बार जेल से बाहर
डेरा सच्चा सौदा के मुखिया गुरमीत राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल से 21 दिनों की फरलो मंजूर की गई है। यौन शोषण के मामले में 20 साल की कैद काट रहे राम रहीम को 2017 के बाद से अब तक 17वीं बार जेल से रिहाई मिली है। अपनी इस फरलो के दौरान वह सिरसा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में अपना समय बिताएंगे।