राम मंदिर से कीमती सामान गायब होने के दावों पर ट्रस्ट ने वीडियो जारी कर दी सफाई
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर में चढ़ावे की चोरी की खबरों के बाद दान में मिली कीमती वस्तुओं और आभूषणों का एक वीडियो सोमवार को जारी किया। ट्रस्ट ने उन सभी चीजों को सार्वजनिक रूप से दिखाया, जिनके बारे में यह अफवाह थी कि वे चोरी हो गई हैं या गायब हैं। इनमें स्वर्ण रामचरितमानस, काकभुशुंडी, चरण पादुका और हार जैसी महत्वपूर्ण वस्तुएं शामिल हैं।