राम मंदिर: दान की गिनती करने वाले 23 कर्मचारियों का सामूहिक इस्तीफा, काम के घंटों और वेतन को लेकर जताई नाराजगी
राम मंदिर में दान की राशि गिनने का काम करने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कर्मचारियों का आरोप है कि दान में चोरी के विवाद के बाद, गिनती का काम अब दो शिफ्ट के बजाय एक ही शिफ्ट में किया जा रहा है। इसके चलते ड्यूटी का समय 6 घंटे से बढ़ाकर 9 घंटे कर दिया गया है। साथ ही, काम का बोझ बढ़ने के बावजूद उनका वेतन बढ़ाने के बजाय उसे कम कर दिया गया है।