राम मंदिर ट्रस्ट में शामिल हुईं पहली महिला सदस्य

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की हालिया बैठक में तीन नए सदस्यों को नियुक्त किया गया है। इनमें दिल्ली के व्यवसायी महेश भागचंदका, अयोध्या के वकील मदन मोहन पांडेय और शिकोहाबाद की निर्मला यादव शामिल हैं, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ी हैं। निर्मला यादव के शामिल होने के साथ ही वे ट्रस्ट की पहली महिला सदस्य बन गई हैं। वहीं, महेश भागचंदका विश्व हिंदू परिषद के दिवंगत अध्यक्ष अशोक सिंघल के परिजन हैं।

by shortkt.com
4 hours ago
राम मंदिर ट्रस्ट में शामिल हुईं पहली महिला सदस्य | ShortKT