राम मंदिर ट्रस्ट की कमाई: दान से ज्यादा ब्याज से हुई आय, मिले ₹152 करोड़
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को 2025-26 के दौरान मिले चंदे की तुलना में निवेश पर मिले ब्याज से अधिक लाभ हुआ है। ट्रस्ट को स्वैच्छिक दान के रूप में ₹149.36 करोड़ प्राप्त हुए, जबकि ब्याज से होने वाली आय ₹151.80 करोड़ रही। बैंक रिकॉर्ड के अनुसार, ट्रस्ट के पास अब कुल ₹1,876.30 करोड़ की राशि जमा है।