राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अविनाश शुक्ला ने कहां-कहां खर्च किए चोरी के पैसे
रिपोर्ट्स के अनुसार, राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के आरोपी अविनाश शुक्ला ने कबूल किया है कि उसने अपने एक भाई की शादी में लगभग ₹6 लाख खर्च किए और दूसरे भाई को ₹5 से ₹6 लाख की रकम दी। खबरों के मुताबिक, अविनाश ने ₹3.5 लाख का भुगतान करके लोन पर एक कार भी ली थी। इसके अलावा, उसने अपनी गर्लफ्रेंड को ₹2.5 लाख नकद और एक आईफोन भी तोहफे में दिया था।