राम मंदिर चंदा चोरी पर बोले सतीश महाना, श्रद्धा से दान न देने वालों का पैसा हुआ चोरी
अयोध्या के राम मंदिर के लिए दिए गए चंदे में चोरी के मामले पर यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का एक वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में महाना यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि जिन लोगों का पैसा चोरी हुआ है, हो सकता है कि उन्होंने पूरी निष्ठा और आस्था के साथ दान न दिया हो। उन्होंने आगे कहा कि उनका अपना पैसा चोरी नहीं हुआ क्योंकि उन्होंने पूरी श्रद्धा से दान दिया था और वह पैसा मंदिर निर्माण में ही इस्तेमाल हुआ है।