राम मंदिर चंदा घोटाले में बड़ा खुलासा: जीजा-साले के नाम पर मिली 12 संपत्तियां
राम मंदिर चंदे में हेराफेरी के मामले में मुख्य आरोपी अनुकल्प मिश्रा और उनके बहनोई लवकुश मिश्रा की 12 संपत्तियों का खुलासा हुआ है। अयोध्या, रुदौली और मिल्कीपुर जैसे इलाकों में उनकी करोड़ों की संपत्ति सामने आई है। पुलिस अब इस बात की पड़ताल में जुटी है कि इनमें से कितनी संपत्तियां चंदे की रकम से बनाई गई हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध रूप से अर्जित की गई सभी संपत्तियों को जब्त किया जाएगा।