राम मंदिर चंदा घोटाले के खिलाफ JMM कार्यकर्ताओं का अनोखा प्रदर्शन, राम-सीता के रूप में उतरे सड़क पर
झारखंड के जमशेदपुर में राम मंदिर निर्माण के लिए जमा किए गए चंदे में कथित धांधली को लेकर जेएमएम कार्यकर्ताओं ने एक अलग अंदाज में अपना विरोध जताया है। प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ता भगवान राम, माता सीता और वानर सेना की वेशभूषा धारण कर सड़कों पर निकले। उन्होंने चंदे में हुई अनियमितताओं के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। इस अनोखे विरोध प्रदर्शन का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से फैल रहा है।