राम मंदिर के पहले CEO की नियुक्ति के लिए इंटरव्यू शुरू, 18 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट
दान में गड़बड़ी के आरोपों के बाद, राम मंदिर ट्रस्ट ने पहली बार एक पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की बहाली की प्रक्रिया शुरू की है। कुल 5,200 आवेदकों में से 18 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिनका इंटरव्यू अयोध्या में 11 और 12 अगस्त को आयोजित किया जा रहा है। आखिरी चयन के लिए तीन उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जाएंगे। इस पद के लिए केवल वही हिंदू योग्य हैं जो शाकाहारी हों, नशा न करते हों और जिनकी उम्र 50 से 70 वर्ष के बीच हो।