राम मंदिर कार्यक्रम में न बुलाए जाने पर बृजभूषण शरण सिंह का बयान, बोले- आंदोलन में पहली गिरफ्तारी मेरी हुई थी
बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, "राम मंदिर आंदोलन के दौरान कुल 40 लोगों को आरोपी बनाया गया था, जिनमें से सीबीआई ने सबसे पहले मुझे गिरफ्तार किया था, फिर भी मुझे राम मंदिर के किसी भी आयोजन में आमंत्रित नहीं किया गया।" उन्होंने आगे कहा, "जिस जगह पर सम्मान न मिले और बुलाया न जाए, वहां जाने का क्या औचित्य है? अयोध्या में प्रभु राम के 5,000 मंदिर मौजूद हैं और मैं उन सभी में दर्शन के लिए जाता रहता हूं।"