'रामायण' में आधुनिक साड़ियों के इस्तेमाल पर कॉस्ट्यूम डिजाइनर्स ने दी सफाई

फिल्म 'रामायण' के पहनावे को लेकर हो रहे विरोध के बीच, इसके कॉस्ट्यूम डिजाइनर्स ने स्पष्ट किया है कि ये पोशाकें ऐतिहासिक या पुरातात्विक सटीकता के बजाय कलात्मक दृष्टिकोण से तैयार की गई हैं। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा, "यह हमारी कोशिश है कि एक प्राचीन महाकाव्य विज़ुअली नई पीढ़ी से जुड़ सके।" गौरतलब है कि इस फिल्म में लारा दत्ता (कैकेयी) और साई पल्लवी (माता सीता) को आधुनिक साड़ियां पहनाने पर विवाद खड़ा हो गया है।

by shortkt.com
4 hours ago
'रामायण' में आधुनिक साड़ियों के इस्तेमाल पर कॉस्ट्यूम डिजाइनर्स ने दी सफाई | ShortKT