राप्ती नदी में बहने वाला था पुल का रास्ता, 500 मजदूरों की मेहनत से टला संकट
यूपी के श्रावस्ती में राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से पुल का संपर्क मार्ग कटान की जद में आ गया था। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत 500 से ज्यादा मजदूरों को काम पर लगाया। पूरी रात चली कड़ी मेहनत के बाद कटान पर काबू पा लिया गया है। मजदूरों ने उफनती नदी के बीच मिट्टी और रेत से भरे जिओ-बैग और पत्थरों को डालकर रास्ता सुरक्षित किया।