रानी कर्णावती और हुमायूं की राखी वाली कहानी का क्या है सच?
मेवाड़ नरेश राणा सांगा की धर्मपत्नी रानी कर्णावती और मुगल शासक हुमायूं के बीच की एक कथा काफी प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि वर्ष 1535 में जब गुजरात के सुल्तान बहादुर शाह ने चित्तौड़गढ़ पर आक्रमण किया, तो रानी कर्णावती ने सहायता की गुहार लगाते हुए हुमायूं को राखी भेजी थी। इस पर हुमायूं ने उनकी मदद करने के लिए अपनी सेना आगे बढ़ाई थी।