रात के खाने के बाद 10 मिनट की वॉक क्यों ज़रूरी है? एक्सपर्ट ने दी सलाह
गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी का कहना है कि डिनर के बाद रोजाना 10 मिनट टहलने से पाचन तंत्र में सुधार आता है। उन्होंने बताया, "ऐसा करने से ब्लोटिंग, एसिडिटी और कब्ज की समस्या में राहत मिलती है। साथ ही, यह खाना खाने के तुरंत बाद ब्लड शुगर लेवल को अचानक बढ़ने से रोकता है। पेट की सेहत को दुरुस्त रखने का यह सबसे सरल तरीका है।"