राज्यसभा में मनुस्मृति को लेकर खरगे की टिप्पणी पर भारी बवाल, शब्द कार्यवाही से बाहर
गुरुवार को राज्यसभा में मनुस्मृति को लेकर कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के बाद सदन में काफी शोर-शराबा हुआ। सभापति ने उनके इन शब्दों को रिकॉर्ड से हटा दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि खरगे की बात से समाज में तनाव पैदा हो सकता है और उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा। उधर, भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने खरगे से इस बयान के लिए माफी मांगने की मांग की।