राजेश कुमार ने सद्गुरु के कहने पर छोड़ी एक्टिंग, खेती में डूबे ₹2 करोड़ के कर्ज में
'साराभाई वर्सेस साराभाई' फेम अभिनेता राजेश कुमार ने खुलासा किया है कि किस तरह खेती करने के लिए उन्होंने अभिनय की दुनिया से दूरी बना ली थी, जिसके चलते उन पर ₹2 करोड़ का कर्ज हो गया। उन्होंने बताया, "सद्गुरु का कहना था कि मुझे 100 युवा दीजिए, मैं खेती का स्वरूप बदल दूंगा।" राजेश ने आगे कहा कि वे खुद एक किसान बन गए, लेकिन सद्गुरु का आशीर्वाद मिलने के बाद वे इसे अपनी हार नहीं मानते।