राजस्थान: ₹500 चोरी के शक में शिक्षिका ने छात्राओं को कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया
सवाई माधोपुर, राजस्थान के एक सरकारी स्कूल में एक महिला शिक्षिका पर छात्राओं के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगा है। खबरों के अनुसार, कक्षा से ₹500 खो जाने पर टीचर ने छात्राओं पर चोरी का संदेह जताया और उन्हें कपड़े उतारने के लिए कहा। शिक्षिका ने यह भी धमकी दी कि जो छात्रा कपड़े नहीं उतारेगी, उसे ₹500 का जुर्माना भरना होगा। इस घटना की शिकायत मिलने के बाद शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है।