राजस्थान: युवक ने किन्नर संग मंदिर में रचाई शादी, एक साल से थे लिव-इन में
राजस्थान के बारां जिले में सागर राजपूत नाम के एक युवक ने सोनू उर्फ रेशमा नाम की किन्नर के साथ मंदिर में हिंदू परंपराओं के अनुसार विवाह किया है। यह जोड़ा पिछले एक साल से साथ रह रहा था। रेशमा का कहना है कि सागर ने उनसे शादी करके यह संदेश दिया है कि पुरानी और संकीर्ण सोच को पीछे छोड़कर किन्नर समुदाय को भी समाज में सम्मान और बराबरी का दर्जा दिया जाना चाहिए।