राजस्थान: मृत सरकारी कर्मचारियों की बहू को भी मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, भजनलाल सरकार का निर्णय

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के आश्रितों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब राज्य में किसी सरकारी कर्मचारी की मृत्यु होने पर, उनके बेटे और बेटी के अलावा बहू को भी अनुकंपा के आधार पर नौकरी दी जाएगी। जयपुर में आयोजित कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है और अब इसे विधानसभा में पेश किया जाएगा।

by shortkt.com
3 hours ago
राजस्थान: मृत सरकारी कर्मचारियों की बहू को भी मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, भजनलाल सरकार का निर्णय | ShortKT