राजस्थान: प्रिंसिपल का छात्राओं के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल, बिना कपड़ों के नहाते आए नजर
राजस्थान के अलवर जिले में एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य का छात्राओं के साथ बांध में नहाते हुए एक विवादित वीडियो सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि प्रिंसिपल ने तैराकी सिखाने के नाम पर छात्राओं को अपनी गोद में उठाया। वीडियो में प्रिंसिपल बिना कपड़ों के दिखाई दे रहे हैं। यह भी आरोप है कि इस दौरान वहां छात्राओं की सुरक्षा के लिए कोई भी महिला शिक्षिका मौजूद नहीं थी।