राजस्थान: गर्भवती महिलाओं के लिए ब्लड बैंक के नियमों में बदलाव, अब डोनर की जरूरत नहीं

राजस्थान सरकार ने सरकारी अस्पतालों में इलाज करा रही गर्भवती महिलाओं को ब्लड चढ़ाने के लिए रिप्लेसमेंट डोनर लाने की बाध्यता को हटा दिया है। राजस्थान स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल के निर्देश के मुताबिक, यह नियम गर्भवती महिलाओं, गंभीर एनीमिया से जूझ रही महिलाओं और प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती होने वाली महिलाओं पर लागू होगा। गौरतलब है कि मई महीने से अब तक राज्य के 5 जिलों में 19 प्रसूताओं की जान जा चुकी है।

by shortkt.com
3 hours ago
राजस्थान: गर्भवती महिलाओं के लिए ब्लड बैंक के नियमों में बदलाव, अब डोनर की जरूरत नहीं | ShortKT