राजस्थान: एक ही परिवार के 4 लोगों का हुआ अंतिम संस्कार, मासूम बच्चों को खोकर गमगीन हुआ गांव
झुंझुनूं (राजस्थान) के एक गांव में सोमवार को भारतीय नौसेना के जवान पूर्णमल मेहरा, उनकी पत्नी और दो बच्चों का अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। इस दुखद विदाई को देखकर वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं। पूर्णमल की अंतिम यात्रा सेना के वाहन में निकाली गई, वहीं उनकी पत्नी की अर्थी को परिवार के सदस्यों ने कंधा दिया। इस दौरान पूर्णमल के 3 साल के बेटे और 3 महीने की बेटी को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।