राजनीति को लेकर क्या है अभिजीत दीपके का नजरिया? जानिए उनकी पसंद
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने स्पष्ट किया है कि उनकी राजनीति में उतरने की कोई मंशा नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें राजनीति करनी होती, तो वह पढ़ाई के लिए अमेरिका नहीं जाते। दीपके के अनुसार, उनकी दिली इच्छा महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में स्थित अपने गांव सांतुक पिंपरी का सरपंच बनने की है। वह अपने गांव में शिक्षा, सड़कें, जल निकासी और स्वास्थ्य सेवाओं जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए काम करना चाहते हैं।