रांची स्याही कांड: नेहा बोरा के समर्थन पर देवोलीना ने कसा तंज
रांची में JPSC-JSSC परीक्षा में धांधली के विरोध में प्रदर्शन कर रहीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंके जाने की घटना पर अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने प्रतिक्रिया दी है। नेहा के समर्थन में किए गए एक पोस्ट पर निशाना साधते हुए देवोलीना ने लिखा, 'यह जंतर-मंतर नहीं है, जहां नेता ब्रेड-पकौड़ा खाते हुए आजादी के नारे लगाते थे और प्रधानमंत्री मोदी को अपशब्द कहते थे।'