रांची में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या की, सिर दफनाया और धड़ जलाया
झारखंड की राजधानी रांची में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने शव के धड़ को जला दिया और सिर को जमीन में गाड़ दिया। पुलिस ने बताया कि घटना वाले दिन महिला अपने पति के साथ मोटरसाइकिल पर जा रही थी। रास्ते में उसने शौच जाने का बहाना बनाकर गाड़ी रुकवाई, जिसके बाद साजिश के तहत इस वारदात को अंजाम दिया गया।