रांची: आरती के दौरान पुजारी की हार्ट अटैक से मौत, डमरू-शंख बजाते हुए गिरे
रांची के एक मंदिर में संध्या आरती के समय पुजारी आचार्य रजनीकांत मिश्रा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। चश्मदीदों के अनुसार, वह कुछ ही पल पहले भगवान शिव की पूजा में डमरू और शंख बजा रहे थे, तभी अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ और वे जमीन पर गिर गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।