रनवे पर दो बार धीमी हुई बोइंग विमान की रफ्तार, महज 91 मीटर दूरी बचने पर भर पाया उड़ान
जर्मनी के म्यूनिख हवाई अड्डे पर वियतनाम एयरलाइंस का एक बोइंग 787-9 विमान उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गया। टेक-ऑफ के वक्त विमान की स्पीड दो बार घट गई थी, जिसके चलते वह रनवे का केवल 91 मीटर हिस्सा शेष रहने पर ही हवा में उठ सका। इस दौरान टेक-ऑफ रोल के समय करीब 2 सेकंड के लिए विमान की गति का बढ़ना भी रुक गया था।