रणबीर, रणवीर और सिद्धार्थ को पहचानने से अन्नू कपूर का इनकार, बोले- 'काम नहीं देखा'
एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता अन्नू कपूर ने रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बारे में बात करते हुए कहा कि वे न तो उन्हें शक्ल से जानते हैं और न ही व्यक्तिगत रूप से। उन्होंने आगे कहा कि अगर ये कलाकार उनके सामने आ भी जाएं, तो वे उन्हें पहचान नहीं पाएंगे। अन्नू कपूर ने स्पष्ट किया कि रणबीर को वे केवल ऋषि कपूर के बेटे होने की वजह से जानते हैं, जबकि बाकी दोनों अभिनेताओं का काम उन्होंने कभी नहीं देखा है।