रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर से नाखुश गजेंद्र चौहान, कैकेयी के लुक पर जताई आपत्ति

बीआर चोपड़ा की मशहूर 'महाभारत' में युधिष्ठिर का रोल प्ले करने वाले एक्टर गजेंद्र चौहान ने रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म 'रामायण' के ट्रेलर पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें यह ट्रेलर बिल्कुल भी प्रभावशाली नहीं लगा। इसके अलावा, उन्होंने फिल्म में लारा दत्ता द्वारा निभाए गए कैकेयी के किरदार के पहनावे पर भी सवाल खड़े किए हैं। गजेंद्र चौहान के मुताबिक, कैकेयी का लुक काफी आधुनिक लग रहा है और उस दौर की कैकेयी ऐसी बिल्कुल नहीं दिखती थीं।

by shortkt.com
5 hours ago
रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर से नाखुश गजेंद्र चौहान, कैकेयी के लुक पर जताई आपत्ति | ShortKT