रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट बदली, जानें अब कब आएगी फिल्म
रणबीर कपूर और साई पल्लवी की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'रामायण' अब भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी। इस बारे में जानकारी देते हुए प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने NDTV को बताया कि वे फिल्म को भारत में दिवाली के मौके पर यानी 8 नवंबर को रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिल्म का अंतरराष्ट्रीय रिलीज 6 नवंबर को ही होगा, क्योंकि विदेशों में फिल्मों को शुक्रवार के पैटर्न के अनुसार रिलीज किया जाता है।