रक्षाबंधन पर मिठाई खरीदने से पहले रहें सावधान, रसगुल्लों में रंग मिलाने का वीडियो वायरल
रक्षाबंधन के त्योहार से ठीक पहले सोशल मीडिया पर रसगुल्लों को रंगने का एक वीडियो तेजी से फैल रहा है। इस क्लिप में साफ दिख रहा है कि रसगुल्ले बनने के बाद उन्हें ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए गहरे रंगों के घोल में डाला जा रहा है। हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, खाने की चीजों में कृत्रिम रंगों का इस्तेमाल करने से एलर्जी हो सकती है और बच्चों में हाइपर-ऐक्टिविटी जैसी दिक्कतें पैदा होने का खतरा रहता है।