रक्षाबंधन पर खान सर और रौशन आनंद में अनोखी होड़, बांधी गईं 5-5 किलो राखियां
पटना के मशहूर कोचिंग शिक्षक खान सर और रौशन आनंद के बीच रक्षाबंधन का त्योहार काफी चर्चा में रहा। दोनों ही शिक्षकों की कलाइयों पर 5-5 किलो से ज्यादा राखियां बांधी गईं। इस मौके पर खान सर ने अपनी छात्राओं के लिए 56 तरह के व्यंजन तैयार करवाए, जबकि रौशन आनंद ने 84 प्रकार के पकवानों के साथ एक शानदार दावत का आयोजन किया।