रक्षाबंधन पर कंगना रनौत और बाबा रामदेव के बीच बढ़ीं नजदीकियां, एक्ट्रेस ने माना बड़ा भाई
रक्षाबंधन के खास अवसर पर कंगना रनौत ने बाबा रामदेव के साथ अपने मतभेद भुला दिए हैं और उन्हें अपना बड़ा भाई मान लिया है। इससे पहले बाबा रामदेव ने कंगना को मिठाई भेंट कर उन्हें अपनी बहन का दर्जा दिया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, "त्योहार का दिन पुरानी बातों को भुलाकर माफ करने के लिए ही होता है... मैं उनकी भेजी मिठाई और एक बड़े भाई के स्नेह को खुशी-खुशी स्वीकार करती हूं।"