रक्षाबंधन पर ऐश्वर्या राय ने परिवार संग मनाई खुशियां, सामने आई खास तस्वीर
ऐश्वर्या राय बच्चन के रक्षाबंधन सेलिब्रेशन की एक झलक देखने को मिली है। इस फोटो में ऐश्वर्या अपने भाई आदित्य राय और भाभी श्रीमा राय के साथ दिखाई दे रही हैं। इस पारिवारिक तस्वीर में ऐश्वर्या की मां वृंदा और बेटी आराध्या बच्चन के साथ-साथ आदित्य और श्रीमा के बच्चे भी मौजूद हैं। इन तस्वीरों को ऐश्वर्या के भाई और भाभी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है।