रक्षाबंधन के दिन होगा चंद्र ग्रहण, क्या भारत में सूतक काल माना जाएगा?
साल 2026 का अंतिम चंद्र ग्रहण रक्षाबंधन के त्योहार पर पड़ेगा। यह ग्रहण सुबह 8:04 बजे आरंभ होगा और 9:43 बजे अपने चरम पर होगा। आमतौर पर चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल प्रभावी हो जाता है। चूंकि यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, इसलिए धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इसका सूतक काल यहां मान्य नहीं होगा, क्योंकि सूतक केवल उसी ग्रहण का माना जाता है जो संबंधित क्षेत्र में दिखाई दे।