यूरोप में 2 लाख नकली कॉन्डम बरामद, चीन से 'खिलौने' बताकर किए गए थे शिप
यूरोप में 2 लाख से ज्यादा नकली और असुरक्षित कॉन्डम पकड़े गए हैं। यूरोपियन ऐंटी-फ्रॉड ऑफिस के मुताबिक, इन कॉन्डम को चीन से 'खिलौने' बताकर भेजा गया था ताकि ये सुरक्षा और क्वालिटी के नियमों की जांच से बच सकें। अधिकारियों ने जानकारी दी कि नकली कॉन्डम की ये खेप स्पेन, सर्बिया और रोमानिया में ज़ब्त की गई है और इनके इस्तेमाल से अनचाहे गर्भ का खतरा हो सकता है।