यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग में रविचंद्रन अश्विन का बदला हुआ गेंदबाजी अंदाज
भारतीय टीम के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग के दौरान अपने बॉलिंग एक्शन में नया प्रयोग किया। डबलिन गार्डियन्स की कप्तानी करते हुए एम्स्टर्डम फ्लेम्स के खिलाफ मैच में 39 वर्षीय अश्विन ने अपने रन-अप को छोटा रखा और गेंदबाजी के लिए साइड-ऑन गैदरिंग मोशन का सहारा लिया। अश्विन के इस नए गेंदबाजी स्टाइल को देखकर एक प्रशंसक ने चुटकी लेते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'हरभजन सिंह अश्विन।'