यूपी: 3 साल से अटका ज़मीन का काम पूरा होने पर किसान ने DM को भेंट किए जंगली ककोड़े

उत्तर प्रदेश के आगरा में ज़िलाधिकारी मनीष बंसल की पहल के बाद एक किसान की ज़मीन की पैमाइश का काम पूरा हो गया, जो पिछले 3 वर्षों से लंबित था। इस बात से खुश होकर शुक्रवार को वह किसान डीएम के पास 1 किलो जंगली ककोड़े लेकर पहुँचा। जब किसान ने उनसे कहा कि 'साहब, अगर आप ये सब्ज़ी स्वीकार कर लेंगे तो मुझे बहुत खुशी होगी', तो ज़िलाधिकारी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, 'ये तो बहुत अनमोल हैं, मैं इन्हें लेने से मना कैसे कर सकता हूँ।'

by shortkt.com
3 hours ago
यूपी: 3 साल से अटका ज़मीन का काम पूरा होने पर किसान ने DM को भेंट किए जंगली ककोड़े | ShortKT