यूपी: 1 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर अरीशा पर कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर वसूली का आरोप
उत्तर प्रदेश के संभल में एक कारोबारी ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अरीशा के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। कारोबारी का आरोप है कि अरीशा ने उसे प्यार के जाल में फंसाया और फिर अश्लील वीडियो बनाकर उससे ₹55000 ऐंठ लिए। इस मामले में केस दर्ज होने के बाद अरीशा ने अपना पक्ष रखते हुए एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की अपील की है। बता दें कि अरीशा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।