यूपी होमगार्ड भर्ती: 41,424 पदों के लिए फिजिकल टेस्ट की तारीख तय, एडमिट कार्ड उपलब्ध
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 41,424 होमगार्ड पदों पर भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट 8 सितंबर से आयोजित करने की घोषणा की है। बोर्ड के अनुसार, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और जन्मतिथि का उपयोग करके पोर्टल पर लॉगिन कर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।