यूपी: होटल में प्रेमी-प्रेमिका ने खाया ज़हर, दोनों की मौत

उन्नाव की रहने वाली दो बच्चों की मां का फतेहपुर के एक व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध था, जो खुद एक बच्चे का पिता है। शनिवार को कानपुर के एक होटल में मुलाकात के दौरान दोनों ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने इस मामले की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी है। बताया जा रहा है कि महिला घर से यह कहकर निकली थी कि वह जहर खाकर आत्महत्या करने जा रही है।

by shortkt.com
5 hours ago
यूपी: होटल में प्रेमी-प्रेमिका ने खाया ज़हर, दोनों की मौत | ShortKT